प्रिय पाठक गण,
सादर नमन,
आप सभी को मंगल प्रणाम,
आज प्रवाह में हम चर्चा करेंगे, लगन यानी किसी भी विषय में व्यक्ति तब शीर्ष पर पहुंच सकता है, जब वह पूर्ण लगन से उस पर कार्य करें, एक ही विषय में दो अलग-अलग व्यक्तियों के प्रदर्शन में जो भिन्नता हमें देखने को मिलती है, वह उन दोनों की लगन में,
जिसकी लगन ज्यादा है, उसका प्रदर्शन हमें बेहतर देखने को मिलेगा।
जब कोई भी व्यक्ति किसी विषय या
या खेल, या कोई और भी क्षेत्र हो, जब अपनी पूर्ण अभिरुचि या लगन से कार्य करता है, तो परिणाम भी उतने ही शानदार प्राप्त होते हैं।
पूर्ण लगन से कार्य करने पर अन्य किसी और की तुलना में जो व्यक्ति अधिक लगन से काम करता है, वह अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त करता है, बिना लगन के कोई कार्य करने पर हमें अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं
हो सकते।
जब किसी की भी उम्र कम हो, उसी समय हमें उसकी अभिरुचि या लगन किस और है, यह परख करके हमें जिस कार्य में उसकी अभिरुचि या लगन है, उस कार्य हेतु उसे प्रोत्साहित करना चाहिये, इससे उसे अपने जीवन में जो परिणाम प्राप्त होंगे,
वह बहुत ही बेहतर होंगे, पूर्ण लगन से कोई
भी कार्य करने पर उस कार्य की सफलता में कोई संदेह नहीं रह जाता, बल्कि स्वयं की अभिरुचि होने से वह और अधिक लगन से उस कार्य को करता है, व आज के प्रतियोगी दौर में अन्य लोगों से बेहतर करता है।
विशेष:- हमें जीवन के प्रारंभिक काल में ही
किसी की अभिरुचि या लगन किस और है,
यह ज्ञात करना चाहिए व उसे उसी और प्रेरित करना चाहिए, ताकि वह अधिक से अधिक श्रेष्ठ परिणाम अपने जीवन में हासिल करें।
आपका अपना,
सुनील शर्मा,
जय भारत,
जय हिंद।